फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के स्वादिष्ट मटर की कायल हुई मायानगरी मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन
32 से 35 रुपये प्रतिकिलो मिल रहे दाम, बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने से दामों में आया उछाल
विज्ञापन

ढली में सुन्नी, चायल और कुफरी से पहुंचे थे 100 बोरी मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी से मटर की फसल मायानगरी मुंबई तक पहुंच रही है। बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने के साथ दामों में हल्का उछाल भी आया है। चार दिन पहले 25 से 33 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला मटर बुधवार को ढली मंडी में 32 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।

इसके अलावा फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। मंडी में सुन्नी, चायल और कुफरी क्षेत्र से करीब 90 से 100 बोरी मटर पहुंचा था, वहीं टुटू मज्याठ और जुन्गा क्षेत्र से 70 के करीब बोरी फूलगोभी आई। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि मटर के दामों में हल्का उछाल आया है। सोलन मंडी के मुकाबले ढली मंडी में फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं, हालांकि अभी भी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं क्योंकि फसल तैयार करने में मेहनत ज्यादा लगती है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छे दाम मिलेंगे। हर वर्ष पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में अधिक मांग रहती है। यह गुणवत्ता के अनुसार बाहरी राज्यों के मटर से बेहतर माना जाता है। खाने में भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि बुधवार को मटर की फसल दिल्ली के बाद अब मुंबई भेजनी भी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से मांग बढ़ना शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसानों को फसलों के बेहतर दाम भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंडी में बीन सहित अन्य फसलों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें