फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती: आवेदनों को जांचेंगे जिला उपनिदेशक, सात दिनों में पूरा करना होगा काम

Thu, 16 Dec 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरने का फैसला लिया है। चार हजार पद नियम 18 के तहत करुणामूलक आधार पर मुख्यमंत्री की संस्तुति पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए आए आवेदनों की जिला उपनिदेशक शिक्षा जांच करेंगे। सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरने का फैसला लिया है। चार हजार पद नियम 18 के तहत करुणामूलक आधार पर मुख्यमंत्री की संस्तुति पर भरे जाएंगे। शेष चार हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय में 700 से अधिक आवेदन इस बाबत पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब सरकार ने इन दस्तावेजों को जांचने का जिम्मा जिला उपनिदेशकों को सौंपने का फैसला लिया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया गया है। सात दिनों के भीतर दस्तावेजों की जांच पूरी करने को कहा गया है। 

क्वालिटी कंट्रोल बॉयोलिजिस्ट सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि में क्वालिटी कंट्रोल बायोलॉजिस्ट सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे बैच का शुभारंभ हो गया।  बायोटेक विभाग ने वर्चुअल मोड से इसका शुभारंभ किया। इसमें पूरे प्रदेश भर के 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. एसएस कंवर ने इसका संचालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें