फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर फिल्म दिखाकर जनता का भला नहीं होना वाला : मुकेश

Thu, 27 Dec 2018 09:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी के दरबार में हिमाचल के हितों की पैरवी नहीं कर पाए। नतीजतन रैली हिमाचल के साथ धोखा साबित हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को कौन समझाएं कि मंच पर अपनी फिल्म दिखाकर प्रदेश का कोई भला नहीं होता है । उन्होंने कहा कि जयराम ने रैली पर जनता के करोड़ों रुपयों की आहुति दे डाली और मोदी भी हिमाचल को एक नया पैसा न देकर हिमाचल के साथ फरेब कर गए।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार एक साल में एक कदम आगे नहीं सरकी तो मोदी ने भी हिमाचल के पुराने इतिहास को दोहरा कर ही खुशियां जताई और लौट गए ।

मुकेश ने जयराम को कहा कि मंच पर हमेशा एक तय रणनीति के मुताबिक प्रदेश हित की बातें उठाई जाती हैं। पर सीएम ने अपने हित मे फि ल्म दिखा कर अपनी सियासी समझ का खुलासा किया । मंच पर प्रदेश के हितों और सामूहिक विकास की बात होनी चाहिए थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने प्रदेश की जनता का मजाक उड़ाने का ही काम किया

मगर जयराम प्रदेश की राह में बिछे कांटो को साफ करने की बजाए अपनी राह में बिछे अन्य भाजपा नेताओं को ही साफ करने में लगे रहे। मोदी ने नाटकीय अंदाज में प्रदेश की जनता का मजाक उड़ाने का ही काम किया।

मोदी और जयराम ने प्रदेश के साथ बहुत बड़ा धोखा और फरेब किया है। जयराम ने सोचा था कि वह करोड़ों लुटा कर पीएम को लूट लेंगे, मगर कर्ज का एक नया पैसा तक वह माफ नहीं करवा पाए ।

अग्निहोत्री ने कहा कि यह रैली तो मुख्यमंत्री की तारीफ  के लिए थी और विकास के मामले में क्या कोई अगली तारीख तय होगी। इस रैली पर सरकार खजाने से करोड़ों लुटाए सारी मर्यादाएं तार- तार की अफ सरों ने भी भीड़ जुटाने का बन्दोबस्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें