फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्य आधारित होगी कांग्रेस की चार्जशीट: मुकेश अग्निहोत्री

Tue, 04 Dec 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट तथ्यों पर आधारित होगी, न कि भाजपा की तरह चरित्र हनन का दस्तावेज होगा। मंगलवार को जारी ब्यान में मुकेश ने कहा कि कांग्रेस ने चार्जशीट के लिए कमेटी बना दी है, जनता से तथ्य लेकर एक मजबूत दस्तावेज सरकार के विरुद्ध एक वर्ष पूरे होने पर दिया जाएगा।  मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी से इस चार्जशीट को लेकर परेशानी में हैं और आपा खो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री न करें, क्योंकि हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है। भाजपा की चार्जशीटों पर कार्रवाई सरकार ने करनी है और सार्वजनिक सभाओं में मुख्यमंत्री विपक्ष को दबाने की भाषा का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार की गलतियों को पकड़ा है, इसलिए जयराम सरकार निर्णय लेने के स्थान पर यू टर्न लेने वाली सरकार साबित हुई है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

आउटसोर्स पर कंवर न दें उपदेश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ठोक बजाकर अपनी बात रखी है और मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश 35 सौ करोड़ के कर्जे में 11 माह में डूबो दिया है और दिल्ली हेलीकॉप्टर के 11 माह में चक्करों का हिसाब कोई नहीं है। 

मुकेश ने कहा कि सरकार को जबाव देना होगा कि एक साल में सरकार स्कूली विद्यार्थियों को वर्दी, लैपटॉप और बैग क्यों नहीं दे पाई। दस हजार करोड़ की टर्नओवर वाले बाबा रामदेव को सरकार ने कौड़ियों के भाव में जमीन दे दी।

मुकेश ने कहा कि कांग्रेस इन्वेस्टर मीट के पक्ष में है, लेकिन जयराम सरकार इस मामले में उत्तराखंड से पिछड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से युवाओं का शोषण करने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है

और कांग्रेस की ओर से उठाए गए मुद्दे पर अब भाजपा को तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान कभी भी हजारों की संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी नहीं रखे गए, बल्कि भाजपा की सरकार कैबिनेट में तय कर रही है कि दो

हजार से अधिक रोजगार आउट सोर्स के माध्यम से देगी, जो कि अपने आप में सरकार के लिए चिंतनीय विषय है। ऐसे में वीरेंद्र कंवर कांग्रेस को उपदेश देने के स्थान पर अपनी सरकार के निर्णय पर आत्मचिंतन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें