फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश का भगवाकरण कर रहे, इसमें बुराई क्या : सतपाल सत्ती

Tue, 04 Dec 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना कॉलेज के कार्यक्रम में प्रस्तावित सीएम जयराम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष को लगता है कि भाजपा इस कार्यक्रम का भगवाकरण कर रही है तो इसमें कोई शक भी नहीं होना चाहिए। हम तो पूरे देश का भगवाकरण कर रहे हैं। 67 प्रतिशत हो चुका है, बाकी रहता है। इसमें बुराई भी क्या है। 

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपाई कोई पाकिस्तान के हक में नारे नहीं लगाते

भाजपाई कोई पाकिस्तान के हक में नारे नहीं लगाते। उन्होंने छह दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण को लेकर स्पष्ट किया कि ओल्ड एसोसिएशन और कालेज प्रबंधन की ओर से नेता विपक्ष को बाकायदा उनके घर जाकर निमंत्रण दिया गया है लेकिन उन्होंने यह कहकर कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया कि उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर नहीं दिया जा रहा है।

सत्ती ने कहा कि बेशक यह कॉलेज का कार्यक्रम है लेकिन सरकार और प्रशासन को मालूम है कि किसे क्या सम्मान दिया जाना है। उन्होंने इस मामले में मुकेश अग्रिहोत्री पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अपने एक दिन के प्रवास कार्यक्रम में छह दिसंबर को 109.14 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम राजकीय महाविद्यालय ऊना के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें