फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी हिमालय साइकिल रैली, दूसरे दिन जर्मनी ने बनाई बढ़त

Tue, 27 Sep 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस के दूसरे दिन जर्मनी के साइकिलिस्ट ऐंडी सिवाल्ड ने सातवें नंबर से पहले नंबर पर छलांग लगाई। ऐंडी ने 3 घंटे 59 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरी की। साइकिल रेस के पहले दिन ऐंडी सातवें नंबर पर थे।
विज्ञापन


पहले दिन बढ़त बनाने वाले कनाडा के कोरी वालिस फिसलकर चौथे पर पहुंच गए हैं। कोरी ने सोमवार को चार घंटे 19 मिनट और 31 सेकेंड में रेस पूरी की। रेस के दूसरे दिन गड़ाकुफर से लेकर शवाड़ तक सफर किया गया।

साइकिल रेस के दूसरे दिन जैसन इंग्लिश दूसरे और थामस टर्नर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कैथरीन ने दूसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे दिन 5 घंटे 7 मिनट और 16 सेकेंड में कैथरीन ने रेस पूरी की।
विज्ञापन


मास्टर सोलो वर्ग में जॉन ने 5 घंटे 12 मिनट 54 सेकेंड में रेस पूरी कर पहले स्थान पर कब्जा किया। रविवार को शिमला से शुरू हो रही साइकिल रेस तीन अक्तूबर को धर्मशाला में समाप्त होगी। रेस में 14 देशों के 67 साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें