फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में होगी मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर 2020 प्रतियोगिता

Sat, 22 Feb 2020 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर-2020 प्रतियोगिता शिमला में जून महीने में करवाई जा सकती है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। आईएमजी वेंचर के संस्थापक और एमडी सनी वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत में पहली बार मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर प्रतियोगिता बिना किसी ग्रूमिंग फीस करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के कई प्रतिभाशाली लोग पहले ही ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जज की भूमिका में धर्मशाला की रितु मलिक, रण विजय सिंह, करण कुंद्रा, बसीर अली, नितीश राजपूत के अलावा सनी वर्मा और प्रिंस नरूला नजर आएंगे। विजेता को 3 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और फर्स्ट रनर अप को 1.5 लाख और सेकेंड रनर अप को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। सभी विजेताओं के लिए कार्यक्रम कई आकांक्षाओं के लिए रास्ता तय करने के लिए तैयार है। हमारा उद्देश्य मॉडलिंग और प्रतिभा को अगले स्तर तक ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें