फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात पर सांसद को आया गुस्सा, अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 30 Dec 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र कश्यप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सांसद ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की बैठक में बड़े अधिकारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बैठक में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान से जुड़े आंकड़े पेश करने के लिए कहा तो अधिकारी कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि कई विभागों के अधिकारी खुद बैठक में न आकर छोटे कर्मचारियों को बैठक में भेज देते हैं।

ऐसे अधकारी बैठक की सिर्फ औपचारिकताएं निभा रहे हैं जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर सभी अधिकारी गंभीर रहें। बैठक में नाहन के भाजपा विधायक राजीव बिंदल, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, उपायुक्‍त बीसी बडालिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें