फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के कारण लोकसभा बनी रही शोर सभा: शांता कुमार

Sat, 22 Dec 2018 07:56 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की ओर से सदन की कार्यवाही को मर्यादा में रखने के लिए कड़े नियम लाने पर उन्हें बधाई दी है। शांता का कहना है कि कुछ सदस्यों के कारण लोकसभा शोर सभा बन गई है।

विज्ञापन


इससे देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट पैदा हो रहा है। भ्रष्टाचार के आरोपों से पूरा सार्वजनिक जीवन कंलकित हो रहा है। हालत यह हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट की लगातार फटकार के बाद देश के नेताओं के खिलाफ मुकदमों के लिए विशेष अदालतें बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है, जब घोर अपराध करने वाले आतंकियों के लिए विशेष अदालतें नहीं बनीं, लेकिन देश के नेताओं के मुकदमों के लिए विशेष अदालतें बनानी पड़ीं।
विज्ञापन


ऐसा शायद दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि देश की संसद विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी सभा है। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है जिसका सभी राजनीतिक दलों को स्वागत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें