फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया ये आग्रह

Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने एक बार फिर तेवर कड़े कर लिए हैं। संसद की कार्रवाई में सांसदों के व्यवधान पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होने की टिप्पणी पर शांता ने कहा कि वैंकेया नायडू की गलतफहमी को वह दूर करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


देश की जनता का विश्वास नेताओं पर से तो पहले ही उठ गया है। अब तो रही-सही कसर पूरी हो रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि देश को लूटने वाले सभी बड़े लुटेरों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

जनता को यह जानने का अधिकार है कि उन्हें कौन लूट रहा है। क्या यह शर्म की बात नहीं है कि देश के 1700 बड़े नेताओं पर करीब 13 हजार आपराधिक मामले अदालतों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के सहयोग के बिना लूट संभव नहीं 

 ये नेता अपने प्रभाव से फैसला नहीं होने देते। लिहाजा, सर्वोच्च न्यायालय की फटकार पर भारत सरकार ने 12 विशेष अदालतें स्थापित की हैं, जिनमें इन मुकदमों का जल्दी निर्णय किया जा सके।

कई जगह विपक्ष के नेता बड़े-बडे़ कार्यक्रमों में पकौड़े बेचकर राजनीति का मजाक उड़ा रहे हैं। तर्क और विचार को एक तरफ रख कर केवल हल्की राजनीति देश में हो रही है। नीरव मोदी जैसे ओर भी कई लुटेरे ऐसे हैं, जिन्होंने बैंकों को लूटा है। अभी तक पकड़े नहीं गए।

 शांता कुमार ने कहा कि इस लूट से एक प्रश्न उठता है कि कहीं न कहीं नेताओं के सहयोग के बिना इतनी बड़ी लूट संभव नहीं। कुछ साल पहले लूट का पता लग गया। समय पर कार्रवाई नहीं हुई और वे लुटेरे सरकार की आंखों में धूल झोंक कर बड़े आराम से अपने पूरे परिवार को लेकर विदेश चले गए। भारत में उनकी मदद करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें