फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से करूंगा स्कूलों का स्तर बढ़ाने की मांग

Sun, 12 Oct 2014 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय पपरोला में आयोजित जेएनवी समिति चंडीगढ़ संभाग के दो दिवसीय सांस्कृतिक एकता सम्मेलन के समापन समारोह में सांसद शांता कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शांता कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में डिग्री देने वाली दुकानों का प्रचलन बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों के लिए आयोजित टेस्ट के परिणाम पर उन्हें भारत में पढ़ाई के स्तर की चिंता सताने लगी थी। मन उदास हो गया था। लेकिन जेएनवी में बच्चों की गतिविधियों को देखकर उन्हें सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि देश के 595 जेएनवी बच्चों को ऊंचे स्तर की शिक्षा दे रहे हैं। मैं पीएम मोदी से अन्य सरकारी स्कूलों में भी ऐसा स्तर बनाने पर बात करूंगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें 96 करोड़ लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे इस जिम्मेवारी को निभाने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति आनंद देने वाली नहीं है। वह राजनेता या केंद्रीय मंत्री बनकर नहीं बल्कि शिक्षक के रूप में खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जेएनवी पपरोला की प्रधानाचार्य सुषमा गोस्वामी के आग्रह पर विद्यालय में गाड़ी के लिए 10 लाख व हर जेएनवी के पुस्तकालय के लिए अपनी पुस्तकें देने का ऐलान किया। इससे पूर्व चंडीगढ़ संभाग के डिप्टी कमिश्नर सुरेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। सुषमा गोस्वामी ने सबका धन्यवाद किया।

इस मौके पर एसडीएम ऋगवेद ठाकुर, पीके शर्मा, एसपी कोर, एमके पाव, मुलख राज प्रेमी, बलदेव राणा, कश्मीर सिंह राजपूत, जीवन विज, अनिल शर्मा, राजिंद्र परमार, मनोहर ठाकुर, रमेश कश्मीरी, धनी राम ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें