फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सांसद के बड़े भाई हारे वार्ड सदस्य का चुनाव

Sun, 17 Jan 2021 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

019 के लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद राम स्वरूप शर्मा के बड़े भाई त्रिलोक चंद शर्मा को वार्ड सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाली नवगठित जलपेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर-3 से त्रिलोक चंद शर्मा वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए मैदान में उतरे थे। उन्हें इसी वार्ड के हरनाम सिंह ने 20 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। बता दें कि जिस वार्ड से त्रिलोक चंद शर्मा ने चुनाव लड़ा, उसी वार्ड में सांसद राम स्वरूप शर्मा का घर भी है। इस वक्त सभी इस बात को लेकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि सांसद राम स्वरूप शर्मा खुद अपने घर में अपने बड़े भाई को चुनाव नहीं जीतवा सकें।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह वायरल हो रही है और लोग इसपर जमकर चुटकियां भी ले रहे हैं। वहीं, सीएम जयराम की पंचायत मुरहाग में प्रधान कर्म सिंह और उपप्रधान पद वर तेजेंद्र ठाकुर चुने गए हैं।  ऊना के गोंदपुर जयचंद में अनूप अग्निहोत्री प्रधान और करनैल सिंह उप प्रधान चुने गए हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की गृह पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के भाई त्रिलोक चंद जलपेहड़ पंचायत में वार्ड सदस्य का चुनाव हार गए हैं।  स्पीति की खुरिक पंचायत से दिचेन अगमो प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। जबकि उपप्रधान संजीव कुमार बने हैं। स्पीति की काजा पंचायत से सोनम डोलमा प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उपप्रधान लोटे उपप्रधान चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें