फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में होगी पूरी 50 हजार करोड़ रुपये की लेह रेल लाइन

Wed, 09 Nov 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने 50 हजार करोड़ रूपये की लागत से प्रस्तावित भानुपुल्ल-मनाली-लेह रेल लाइन के निर्माण कार्य को 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि रोहतांग टनल के दोनों छोर जून 2017 आपस में जुड जाएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह दावा किया है।
विज्ञापन


प्रेस को संबोधित करते हुए रामस्वरूम शर्मा ने कहा कि सामरिक महत्व के कारण भानूपुल्ली-मनाली-लेह लाइन देश के सबसे प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। लिहाजा रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना को 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रोहतांग सुरंग को दौरा कर लोटे सांसद ने कहा कि अगले साल जून 2017 तक टनल के दोनों छोर को आपस में जोड़ दिए जाएंगे।

इसके लिए उन्होंने रोहतांग टनल प्रोजेक्ट के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक कर काम को और गति प्रदान करने को कहा। रोहतांग टनल के निर्माण में बीआरओ को आ रही दिक्कतों को भी रक्षा मंत्रालय में उठाने का भरोसा दिया ताकि निर्माण में किसी तरह की अड़चन न आए।
विज्ञापन


रामस्वरूप ने हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र से स्वीकृत होने के बावजूद प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम 2006 को हिमाचल सरकार जानबूझ कर लागू नहीं कर रही है। उन्होंने भरोसा दिया है इस मुद्दे को वह संसद में उठाएंगे। सांसद ने कहा कि दूरसंचार व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

स्वीकृत टावरों को प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएं ताकि लोगों को दूरसंचार सेवा से महरूम नहीं रहना पड़े। उन्होंने बीआरओ को तांदी से संसारीनाला तक सड़क मार्ग को दुरस्त करने के लिए भी निर्देश दिए। थिरोट से किलाड़ तक सड़क की हालत पर चिंता जाहिर

करते हुए प्राथमिकता के आधार पर इस पेच को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा, एसटी मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला भाजपा के पूर्व वरिष्ठउ उपाध्यक्ष छेरिंग यूनापा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें