फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: सांसद कंगना रणौत कल करेंगी समेज और बागीपुल का दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

Mon, 05 Aug 2024 04:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत मंगलवार को समेज और बागीपुल का दौरा करेंगी। कंगना रणौत सुबह 9 बजे समेज पहुंचेगी और यहां पर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी। जानें पूरा शेड्यूल...
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही पर मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने अजीबोगरीब कमेंट किया था। जिसके बाद अब कंगना रणौत का शेड्यूल जारी हुआ है कि वह कल यानि मंगलवार को समेज और बागीपुल का दौरा करेंगी। कंगना रणौत सुबह 9 बजे समेज पहुंचेगी और यहां पर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी। वहीं, इस दौरान कंगना राहत-बचाव कार्य का भी जायजा लेंगी। इसके बाद कंगना रणौत साढ़े बारह बजे के करीब कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागीपुल में पहुंचेगी। बता दें कि अब तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह समेज गांव का दौरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ''मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें