फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मोबाइल स्वास्थ्य वाहन उतरेंगे सड़कों पर : अनुराग ठाकुर

Sat, 09 Jun 2018 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की मोबाइल स्वास्थ्य योजना गांव में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में इस योजना के तहत संसदीय क्षेत्र में तीन मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से मरीजों का चेकअप और दवाइयां वितरित की जा रही हैं।

विज्ञापन


अब अगले चरण में 17 अन्य मोबाइल स्वास्थ्य वाहन सड़कों पर उतारने की तैयारी हो चुकी है।  एक वर्ष पहले सांसद अनुराग ठाकुर की प्रयास संस्था की स्थापना स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सफल कहानी है।

मई 2017 में अपनी एमपीलैड धनराशि से मोबाइल स्वास्थ्य सुरक्षा वाहन की व्यवस्था की। यह चल वाहन टेस्ट प्रयोगशालाओं से सुसज्जित हैं, जिससे उसी स्थान पर स्वास्थ्य समस्याओं को जांचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के रोगों की लगभग 40 जांच नि:शुल्क

विभिन्न प्रकार के रोगों की लगभग 40 जांच नि:शुल्क कराई जाती हैं तथा दवाइयां बांटी जाती हैं। लगभग 3000 लोग प्रति माह स्वास्थ्य व प्रयोगशाला जांच कराते हैं।

अरुण धूमल के अनुसार इस पहल की जिम्मेदारी तथा संचालन का भार एक युवा दल ने अपने कंधे पर लिया है। धूमल के अनुसार हमने लोगों के रोगों की शीघ्र पहचान के लिए व्यवस्था की है जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

दूसरे सांसदों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनुराग ठाकुर ने जर्मनी निर्मित ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण यंत्र को अपने संसदीय क्षेत्र की चल स्वास्थ्य सुरक्षा वाहन के लिए दान दिया है। यह यंत्र बहुपयोगी है तथा दूरदराज की महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें