फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: 'लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई'

Wed, 12 Jun 2024 04:22 PM IST
Krishan Singh एएनआई, शिमला

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और हिमाचल से सभी चारों लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली गईं।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का शिमला पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और हिमाचल से सभी चारों लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली गईं। यह प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भूमि है।

विज्ञापन


 अनुराग ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र सरकार में बड़े मंत्रालयों के साथ जिम्मेदारी मिली है, यह हिमाचल और हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कभी भी कोई कमी नहीं रखी है, चाहे वह रेल, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,पानी का क्षेत्र हो। पिछले 10 वर्षों में जो हिमाचल को मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले पांच वर्षों में भी केंद्र सरकार हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। हम चार सांसद लोकसभा के और तीन राज्यसभा के सातों मिलकर हिमाचल को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे।
 


कार्यकर्ता की भूमिकाएं बदलती रहती हैं
 अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा। मैं स्थायी कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता की भूमिकाएं बदलती रहती हैं। पर जिस भूमिका में आऊंगा उसमें उत्तम कार्य करुंगा। ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया पर आने वाले तीन उपचुनावों में हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अनुराग ठाकुर का प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें