रविंद्र सिंह और सुमित गाड़ी से कूद गए। मौके पर पहुंचे कपिल तोमर, राजू ठाकुर, राहुल शर्मा, जयसिंह, रिशु, राकेश वर्मा, अनिल ठाकुर, रघुवीर तोमर, विनोद धीमान व संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फायर स्टेशन पांवटा को सूचना दी गई, लेकिन टीम पहुंचने से पहले गाड़ी को काफी नुकसान हो गया था।
कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, कार्यकारी फायर ऑफिसर पांवटा उपेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर फायर टेंडर और टीम मौके पर भेज दी गई थी। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग से गाड़ी को काफी क्षति पहुंच चुकी थी।