नैसर्गिक सौंदर्य से लवरेज कुल्लू-मनाली की वादियों में बने बड़ागढ़ विला में बॉलीवुड फिल्म इश्क जुनून की शूटिंग हुई। घाटी में तीसरे दिन भी लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज गूंजती रही। खुशगवार मौसम में सेब के बगीचों में खिलते सफेद-गुलाबी फूलों को देखते हुए निर्देशक संजय शर्मा फिल्म के टाइटल सांग पर डांस स्किवेंस फिल्मा रहे हैं।
रविवार को सूर्योदय के समय शूटिंग के तीसरे दिन टाइटल सांग की दूसरी लाइन के लिए सीन ओके कराए। तू मुझमें बसता है, मैं तुझमें बसती हूं गाने की शूटिंग के बीच हीरो-हीरोइन ठुमके लगाते रहे। राजबीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फिल्म की अभिनेत्री दिव्या सिंह हैं।
इस बीच बड़ागढ़ इस्टेट के संचालक नकुल खुल्लर ने फिल्म निदेशक को लोकल फ्लेवर डालने के लिए कुल्लवी नाटी के स्टेपस डालने का सुझाव दिया। इसके बाद खुल्लर ने अभिनेता राजबीर को कुछ कुल्लवी स्टेप्स भी सिखाए। फिल्म के निर्माता अनुज शर्मा का कहना है कि निर्माता निदेशक राकेश रोशन की तरह उनके लिए भी कुल्लू लक्की मस्कट की तरह है।
कहा कि संयोग है कि धर्मेंद्र की तहलका समेत जितनी भी फिल्मों की शूटिंग उन्होंने कुल्लू में की सभी सुपरहिट रहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इश्क जुनून फिल्म के लिए हातिम फेम हीरो राजबीर सिंह समेत सारी स्टार कास्ट मेहनत कर रही है। उसे देखकर एकबार फिर उन्हें यह प्रोजेक्ट सफलता की सीढ़ियां चढ़ता नजर आ रहा है।