फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुराग को जनता की नहीं, क्रिकेट की चिंता'

Sun, 22 Mar 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर/ रक्कड़ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परागपुर विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को जनता की नहीं, क्रिकेट की चिंता है। इसलिए अब तक देहरा उपमंडल के लिए कोई बड़ी योजना लेकर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे, लेकिन जसवां-परागपुर हलके के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि धूमल और अनुराग ने इलाके में ऐसी कौन सी योजना चलाई, जिसके आधार पर उन्हें लीड मिलती रहती है।

सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि 60 साल में कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया? मोदी नहीं जानते, जब देश आजाद हुआ था तो यहां पर एक सूई तक नहीं बनती थी। लेकिन आज देश में सुई से लेकर जहाज और अब मंगलयान तक बना लिया है।
विज्ञापन


मोदी ने रोजगार का वादा किया, कश्मीर में धारा 370 को हटाने की बात कही, राम मंदिर के निर्माण सहित कई वायदे चुनाव में किए, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। इस मौके पर कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह राणा, युकां अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें