फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल और उत्तराखंड सरकार ने साइन किया अहम एमओयू

Thu, 16 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल और उत्तराखंड के बीच 81 रूटों पर हिमाचल की बसें चलेंगी।
विज्ञापन
माचल और उत्तराखंड के बीच 81 रूटों पर हिमाचल की बसें चलेंगी। दोनों सरकार के बीच एमओयू साइन होने के बाद प्रदेश सरकार ने इसको लेकर लोगों से 30 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों के लिए रूट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल से उत्तराखंड राज्य के लिए 30 बसें चलती हैं। ये बसें 35 से 40 रूटों पर चलाई जा रही हैं। अब हिमाचल परिवहन विभाग ने उत्तराखंड के रूटों पर और बसें चलाने का फैसला लिया है। रूट में परिवहन निगम को तवज्जो दी जाएगी। निजी ऑपरेटरों को भी इन रूटों का आवंटन किया जाएगा।

इन रूटों की दूरी डेढ़ से दो सौ किलोमीटर से अधिक है। हिमाचल से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू आदि राज्यों के लिए बसें चलती हैं। हर राज्यों के लिए 30 से 35 बसें अप और डाउन करती हैं। प्रदेश सरकार ने अब उत्तराखंड के अन्य 81 रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक सुनील चौधरी ने बताया कि लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। हिमाचल और उत्तराखंड सरकार के बीच मार्च में एमओयू साइन हो गया है। निर्धारित समय में अगर आपत्ति और सुझाव नहीं आते तो रूटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें