फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब तक 23 हजार करोड़ के निवेश को हुए एमओयू: जयराम

Sat, 13 Jul 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मंडी भाजपा मंडल की बैठक में सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सराज में जंजैहली टूरिस्ट फेस्टिवल के समापन से पहले मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में निवेशकों ने हिमाचल के प्रति काफी रुझान दिखाया है।

विज्ञापन


अभी तक निवेशकों ने प्रदेश में निवेश करने के लिए 23 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए हैं और आने वाले समय में भी इसमें बढ़ोतरी होगी। सर्किट हाउस मंडी में पत्रकारों से सीएम ने कहा कि निवेशकों को प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में निवेश का खुला ऑफर दिया है।

प्रदेश में आने वाले समय में स्वास्थ्य सेंटरों के माध्यम से भी टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश में फल-सब्जियों का बड़ा कारोबार होता है, लेकिन फसल समय पर मंडियों में पहुंचाने के लिए सही चेन नहीं है, जिससे किसानों-बागवानों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


इसलिए कुछ निवेशक फसलों को समय पर बाजार मुहैया करवाने या खेतों में ही फसल के सही दाम देने पर विचार कर रहे हैं। शनिवार को सीएम ने भाजपा मंडल की बैठक में भी शिरकत की।

विज्ञापन

धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से बड़ी उम्मीदें

सीएम ने कहा कि 7 और 8 नवंबर को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से बड़ी उम्मीदें हैं। यहां निवेशकों और उद्यमियों का एकजुट होना बड़ा परिवर्तन लाएगा। प्रयास है हर क्षेत्र में निवेश आए।

पिछले दिनों देश-विदेश में आयोजित रोड शो और राजनयिकों एवं बड़े उद्यमियों से मुलाकात करके निवेशकों को आकर्षित करने का ईमानदार प्रयास किया है। इससे देश-दुनिया में हिमाचल की ब्रांडिंग हुई है।

पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए हो रहा काम
पर्यटकों के लिए बिलासपुर और मंडी में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है। मंडी में शिवधाम बनाने और ब्यास नदी पर झील विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें