फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को दिल्ली ने दी जमीन, बदले में देंगे पानी

Fri, 12 Jul 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नई कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों के लिए मुसीबत बनी पानी की समस्या का समाधान निकाल लिया है। डीडीए ने हिमाचल सरकार से करार किया है। इसके तहत द्वारका में हिमाचल के नए भवन को लेकर डीडीए ने भूमि की पहचान की है।

विज्ञापन


इसके बदले में हिमाचल प्रदेश दिल्ली को अतिरिक्त पानी का हिस्सा देगा। इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के जरिये डीडीए अपनी कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों में आपूर्ति करेगा। 

नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में गुरुवार को डीडीए और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह करार दिल्ली और हिमाचल दोनों के लिए हितकारी रहेगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की मांग है कि उनके यहां से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए एक और भवन की आवश्यकता है। अब तक इसके लिए हिमाचल भवन है। डीडीए ने उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हुए द्वारका में भूमि की पहचान की है, जिसका प्रस्ताव बैठक के दौरान हिमाचल सरकार को सौंप दिया है।

डीडीए हिमाचल सरकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भूमि देगा। बदले में हिमाचल से दिल्ली को पानी में अतिरिक्त हिस्सा मिलेगा। इस अतिरिक्त हिस्से को नई कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें