फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रों का आज होगा मेडिकल परीक्षण, कर्मियों की ड्यूटियां तय

Fri, 12 Jul 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में एमबीबीएस छात्रों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण होगा। इन्हें मेडिकल परीक्षण से पूर्व सुबह दस बजे कॉलेज प्राचार्य को रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग देने के बाद ही इन छात्र-छात्राओं को पर्ची काउंटर पर आना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद फॉर्म भरकर छात्र-छात्राओं के टेस्ट किए जाएंगे। अस्पताल में दो दिन तक एमबीबीएस के 102 छात्र-छात्राओं का मेडिकल परीक्षण होगा। रजिस्ट्रेशन से लेकर एक्सरे और तमाम तरह के टेस्ट करवाने के लिए प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटियां को तय कर दी हैं। आईजीएमसी के चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव ने इसकी पुष्टि की है।

काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 102 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें डेंटल के डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार को मेडिकल परीक्षण होगा। चयनित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के छाती का एक्सरे, एचबी, यूरिन, आई, ईएनटी और ईसीजी टेस्ट होंगे।
विज्ञापन


20 बच्चों के साथ एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी टेस्ट काउंटर तक लाने व ले जाने के लिए तय की गई है। दोपहर बाद आई ओपीडी के सेमिनार रूम में डॉक्टरों की टीम छात्र-छात्राओं को मेडिकल सर्टिफिकेट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें