तांदी पंचायत के प्रधान विरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक मासूम कुंजन की मां कमला और पिता काली बहादुर सीमा सड़क संगठन (94 आरसीसी) में मजदूरी करते हैं। वे अक्तूबर से लोअर सुमनम गांव में रह रहे हैं। यह घटना शुक्रवार शाम को करीब 4:15 बजे हुई। कुंजन दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच, छह-सात लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की मां थोड़ी दूर लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं। बच्चे की जान बचाने के लिए वह कुत्तों से भिड़ गई। बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को छुड़वाया, लेकिन तब तक बच्चे की हालात नाजुक हो चुकी थी। उन्होंने घायल बच्चे को गांव के दो अन्य लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।