फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने की बेटी को बचाने के लिए मां ने पब्बर नदी में लगा दी छलांग, दोनों बहीं

Thu, 16 Jul 2020 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले के चिड़गांव तहसील के अंतर्गत बडियारा पुल के पास गुरुवार को महिला और उसकी नौ माह की बच्ची पब्बर नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में मातम छा गया है। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब साढे़ चार बजे की हैं, जब 20 वर्षीय मनीषा पत्नी कुशाल गांव नावी (ढाकगांव) तहसील चिड़गांव अपनी नौ माह की बेटी साईषा के साथ सड़क किनारे पैरापिट पर बैठकर घर जाने को गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान मां का बेटी से ध्यान हट गया और वह फिसलकर पब्बर नदी में गिर गई और नदी के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन


इसके बाद मां ने भी अपनी बेटी को बचाने के लिए नदी में छलांग लग दी। लेकिन, वह भी नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी चालक शिव शंकर ने मां को बेटी के साथ पब्बर किनारे देखा। जिस दौरान उसका बेटी पर ध्यान नहीं था तो इस दौरान चालक ने महिला को बच्ची का ख्याल रखने की हिदायत दी। इसके बाद जैसे ही चालक 20 मीटर आगे बढ़ा उसने मां के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब मुड़कर देखा तो मां-बेटी नदी के तेज बहाव में बहते हुए दिखीं।

महिला अपने मायके से ससुराल वापस जा रही थी। इस दौरान वह काल का ग्रास बन गई। इस घटना में मां की मौत हो गई, जिसका शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी के किनारे से बरामद हुआ है। वहीं, बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसकी तलाश में स्थानीय लोग व पुलिस दल जुटा हुआ हैं। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि इस घटना में मां का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए संदासू भेजा गया है। वहीं पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें