फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हार्ट अटैक से मौत, खबर सुनकर मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 20 Jul 2016 11:17 PM IST
अशोक कुमार/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में काम करने वाले एक शख्स की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई। वहीं, मां को जब इसका पता चला तो वह भी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। यह दर्दनाक मामला मनाली के एक गांव में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के चुआण गांव के राजेश कुमार (35) की मनाली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही सुबह करीब छह बजे राजेश की मौत की खबर उसकी माता को मिली, वह वह सदमा सहन नहीं कर सकी।

सुबह करीब छह बजे मोबाइल फोन पर जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, राजेश की मां केसरी देवी (55) ने भी उसी समय दम तोड़ दिया। मां का कोमल हृदय बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका और उसकी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में कारपेंटर का काम करता था राजेश

घटना से भोटा क्षेत्र में मातम का माहौल है। राजेश मनाली में कारपेंटर का काम करता था। राजेश की एक बेटी डेढ़ साल और दूसरी बेटी पांच साल की है। वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मनाली में ही रहता था।

राजेश के पिता की करीब चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। इकलौता आमदनी का सहारा छिनने से राजेश की पत्नी वीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि यह परिवार बहुत ही निर्धन है।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से परिवार को मदद देने का आग्रह किया है। विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि उन्हें युवक और उसकी मां की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन से जरूरतमंद परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें