फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः पेट्रोल और डीजल सस्ता, दूध हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पांच साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल सस्ते हो गए हैं। तेल कंपनियों ने दोनों की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
विज्ञापन


शिमला में पेट्रोल की कीमत 67.81 रुपये से घटकर 65.81 रुपये प्रति लीटर और धर्मशाला में 70.50 रुपये से घटकर 68.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो 44 महीने में सबसे कम है। शिमला में डीजल का भाव 52.05 रुपये से घटकर 50.05 रुपये और धर्मशाला में 54.72 रुपये से घटकर 52.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

तेल कंपनियों के बयान के मुताबिक वैट या स्थानीय करों में अंतर के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर है। कीमतों में और कमी आ सकती थी, लेकिन सरकार ने कच्चे तेल की कीमत 62.37 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़कने के बाद पेट्रोल पर 2.25 रुपये और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर का सीमा शुल्क लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर डेयरी दूध 4 रुपये महंगा

वहीं, मदर डेयरी ने स्टैंडर्ड दूध के दामों में प्रति लीटर चार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। सोमवार को दूध बढ़े रेट पर मिला। लोगों को अब एक लीटर दूध के लिए 42 के बजाय 46 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

हालांकि, अन्य कंपनियों ने दामों में कोई इजाफा नहीं किया है। वेरका, वीटा और सुपर दूध 43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही मिल रहा है। मदर डेयरी दूध के शिमला के डीलर मुनीष शर्मा ने दरों के बढ़ने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि मदर डेयरी कंपनी ने बीते काफी समय से दूध के दाम नहीं बढ़ाए थे। रविवार तक मदर डेयरी का दूध अन्य कंपनियों के मुकाबले एक रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें