फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी में लगी रॉड से मां-बेटे को लगा करंट, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

Fri, 05 Apr 2019 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ननखड़ी के खोलीघाट में मां और बेटे की बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई है। दो साल के बच्चे ने बाथरूम में बाल्टी में हाथ डाल दिया। इस बाल्टी में रॉड लगी थी। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंची और बेटे को बचाते हुए करंट की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला और उसके बेटे की बाथरूम में बाल्टी में लगी रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। 

पीयूष (2) खेलता-खेलता बाथरूम में पहुंच गया। इस दौरान उसने बाल्टी में हाथ डाल दिया और करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर मां उज्जवली (37) बाथरूम में पहुंची और बेटे को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इससे वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर ननखड़ी सीएचसी पहुंचाया और पोस्टमॉर्टम करवाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें