फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता और दूसरा बेटा गंभीर घायल

Mon, 31 Jan 2022 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

बद्दी-नालागढ़ एनएच पर सड़क हादसे में महिला सहित छह माह के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि पिता और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा खरूणी के समीप बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ एनएच पर सड़क हादसे में महिला सहित छह माह के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि पिता और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा खरूणी के समीप बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम बद्दी के वार्ड नंबर एक निवासी लेखराम पत्नी कविता (24) और अपने चार वर्षीय हर्षित व छह माह के प्रिंस को लेकर बाइक पर नालागढ़ की ओर जा रहे थे। खरूणी गांव से आगे एक पुलिया पर क्रॉस करते हुए पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी सवार गिर गए। लेखराम और उसका चार वर्षीय बेटा तो दूसरी ओर गिरे, लेकिन महिला व गोद में लिया बच्चा ट्रक की तरफ गिरे, जो टायर की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेखराम और उसके दोनों बच्चों को बद्दी अस्पताल लाया गया। जहां से छह माह के प्रिंस को पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लेखराम और बड़े बेटे हर्षित को भी चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि जिस ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी, पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। मानपुरा पुलिस ने नालागढ़ में महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें