फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्टार शैल मिलने से सनसनी, पहुंचा सेना का विशेष दस्ता

Thu, 12 Apr 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के नूरपुर शहर के समीप चंबा रोड पर बलदून नाले में संदिग्ध हालात में 81 एमएम मोर्टार शैल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मोर्टार शैल को सेना के विशेषज्ञों की मदद से नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को नूरपुर के निकट जब्बर खड्ड के साथ लगते बलदून नाले में एक मोर्टार शैल होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने जिला अधिकारियों को सूचित किया और वहां एहतियात के तौर पर दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। इसके बाद पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इसका मुआयना किया। इसे सेना के विशेषज्ञों की मदद से नष्ट करवाने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया था।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे में नष्ट किया

बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने आर्मी की 69 इंजीनियर रेजिमेंट की ममून कैंट (पठानकोट) यूनिट को सूचना दी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मेजर अरविंद की अगुवाई में 69 इंजीनियर यूनिट से विशेष दस्ता पहुंचा। दस्ते ने डेढ़ घंटे की कार्रवाई के बाद इसे नष्ट कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा को लेकर सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कुछ समय तक बंद कर दी थी। मोर्टार शैल के नष्ट होने के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल की गई।

उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को नूरपुर के निकट खड्ड में मोर्टार शैल मिलने की सूचना मिली थी और इसे सेना की विशेष यूनिट की मदद से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है कि यह मोर्टार शैल यहां कैसे आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें