हिमाचल में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है। नौकरी के लिए एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति पैदा हो गई है। एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर 680 पदों के लिए कंडक्टरों की भर्ती को अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे।
कंडक्टरों की भर्ती के लिए करीब 40 हजार आवेदन पत्र सरकार ने छपवाए थे। हैरत इस बात की है कि सरकार की ओर से आमंत्रित 680 पदों के लिए करीब 35 हजार आवेदन फार्म बिके हैं। सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को इनमें से करीब 30 हजार आवेदन पत्र मिले हैं।
वहीं, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर टी- मेट के करीब 337 पदों के लिए कांगड़ा, चंबा और ऊना जिले से करीब 8 हजार आवेदन पत्र मिल चुके हैं।करीब एक हजार पदों के लिए 38 हजार आवेदन पत्र आना हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी की हालत बयां कर रहा है।