फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर और चांजला सात किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पुलिस ने मनाली और कुल्लू थाना में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हरिपुर और चांजला सड़क में दो मामलों में 7.142 किलोग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चरस के साथ दो गिफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मनाली और कुल्लू थाना में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हरिपुर और चांजला सड़क में दो मामलों में 7.142 किलोग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवक कुल्लू जिले के ही रहने वाले हैं। नशा बरामद होने के बाद पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:00 बजे मनाली पुलिस टीम वामतट कुल्लू-मनाली में हरिपुर के समीप गजां संपर्क सड़क में मौजूद थी। इस दौरान एक युवक गजां की तरफ से आता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए आवाज लगाई तो वह भागने लगा।

विज्ञापन


पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास 5.70 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कमलेश (24), निवासी पीणी, कुल्लू के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू के तहत सोयल-तांदला सड़क के चांजला में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। इससे पहले कि युवक मौके से भाग जाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी लेसराज (30) निवासी तांदला, डाकघर काईस, कुल्लू के कब्जे से 2.72 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें