फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से चूड़धार में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु फंसे, दिल्ली के भी दो शामिल

Wed, 14 Feb 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भारी हिमपात के चलते आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु फंस गए हैं। इनमें दिल्ली के दो श्रद्धालु भी शामिल हैं। यह दोनों वापस नहीं लौट पाए। 
विज्ञापन


हालांकि, सुबह के समय कुछ श्रद्धालुओं ने लौटने का प्रयास किया। लेकिन, तीन से चार फीट बर्फबारी के बीच श्रद्धालु आधे रास्ते में ही फंस गए। चूड़धार में कुल 12 श्रद्धालु ठहरे हैं। दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी बर्फबारी के कारण चूड़धार में ही शरण लेनी पड़ रही है।

चूड़धार सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि धार्मिक नगरी में दिल्ली के दो श्रद्धालु समीक्षा व शिवम बीते रविवार को पहुंचे। हालांकि, दोनों श्रद्धालुओं ने सोमवार को वापस जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन, बर्फबारी के चलते वे आगे नहीं बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हिमाचल के गोविंद शर्मा, वीरेंद्र चौहान, गुलाब सिंह, मोहन लाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, रोहित आदि चूड़धार पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु सोमवार को वापस नहीं आ पाए हैं। 

उन्होंने बताया कि स्वामी वीरेंद्र नंद महाराज व स्वामी कमलानंद जी महाराज बर्फबारी के बीच भी चूड़धार में ही डटे हैं। वह भी दो दिन पहले ही चूड़धार पहुंचे हैं। चूड़धार में सोमवार को दिनभर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने श्रद्घालुओं से आह्वान किया कि वह चूड़धार आने का प्रयास न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें