फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आईजीएमसी-टांडा से हमीरपुर, नाहन और चंबा भेजे 52 से अधिक डॉक्टर

Sat, 11 Mar 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

मुख्य मेडिकल कॉलेजों से करीब 52 से अधिक डॉक्टर नाहन, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
डॉक्टर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। दोनों मुख्य मेडिकल कॉलेजों से करीब 52 से अधिक डॉक्टर नाहन, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। आईजीएमसी से दस से अधिक डॉक्टरों को रिलीव भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। ऐसे में वैकल्पिक तौर पर वरिष्ठ डॉक्टरों को यहां भेजा गया है। इसके अलावा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम निरीक्षण कर सकती है। लिहाजा, किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए आगामी आदेशों तक यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालांकि, डॉक्टरों के इन मेडिकल कॉलेजों में भेजने के कारण आईजीएमसी की ओपीडी और वार्ड चलाना प्रबंधन के लिए मुश्किल हो सकता है। इस वजह से प्रदेश भर से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन


आईजीएमसी, नेरचौक और टांडा से इन 36 डॉक्टरों को भेजा चंबा
आईजीएमसी से डॉ. निधि रैना, डॉ. आरएस नेगी, डॉ. संजय महाजन, डॉ. अमित मेनरा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. कुशला पठानिया, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. सुभाष चौहान, डॉ. संदीप सिंह राठौर, डॉ. मनोज मैतान, डॉ. श्वेता महाजन और डॉ. रमेश कुमार के अलावा नेरचौक से डॉ. जीसी राजपूत को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ. आशा नेगी, डॉ. समीर जमवाल, डॉ. मोनिष तोमर, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. विवेक सूद, डॉ. सार्थ, डॉ. अजय चौहान, डॉ. राहुल वत्सान, डॉ. अमन शर्मा, डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. पीयूष गौतम, डॉ. पंकज कंवर, डॉ. विकेश गुप्ता, डॉ. अमर वर्मा, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. मुनीष सरोच, डॉ. इंदु बाला, डॉ. वर्षा वर्मा, डॉ. मोनिका पठानिया, डॉ. भानु गुप्ता, डॉ. विजय कुमार और डॉ. अमरजीत को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा है।

16 डॉक्टरों को भेजा हमीरपुर
आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज से 16 डॉक्टरों को डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर भेजा है। इनमें सर्वाधिक 11 डॉक्टर आईजीएमसी से हैं। इनमें आईजीएमसी से डॉ. ध्रुव शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरन मोक्टा, डॉ. अंचना गुलाटी, डॉ. कुनाल चावला, डॉ. विजय बरवाल, डॉ. पंचम कुमार और डॉ. अजय आहलुवालिया शामिल हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विपन शर्मा, डॉ. धीरज कपूर, डॉ. बाल चंद्र और डॉ. धीरज सिंघा को हमीरपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें