फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से पैदल ही पहुंच गए 400 से अधिक लोग, डीसी ने बसों में भेजा घर

Mon, 30 Mar 2020 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमन वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब सीमा से सटे जिले के बैरियरों से सैकड़ों लोग पैदल ही अपने घर पहुंच रहे हैं। रविवार को मैहतपुर, पंडोगा एवं गगरेट बैरियर से करीब 470 हिमाचली पैदल ऊना पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बसों में घर भेजा गया। कई लोग पैदल ही रवाना हो गए।

विज्ञापन

पंडोगा में बाहर से आने वाले लोगों की जांच करते हुए डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
जालंधर, लुधियाना, रोपड़, चंडीगढ़ सहित अन्य जगह से कई लोग वाहनों में तो कई लोग पैदल जिले के बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। रविवार को मैहतपुर बैरियर से करीब 250 लोग पैदल पहुंचे। इनमें कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, मंडी, कुल्लू जिले के लोग थे।

- फोटो : अमर उजाला
गगरेट बैरियर से लगभग 200 से अधिक हिमाचली लुधियाना, जालंधर से नादौन, हमीरपुर, ढलियारा, चमुक्खा, कांगू गलोड़ आदि गांवों के लिए रवाना हुए। पंडोगा बैरियर से भी पंजाब से पैदल बैरियर 220 लोग पहुंचे। 

उपायुक्त संदीप कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन्हें उपायुक्त संदीप कुमार ने एचआरटीसी बसों में घरों के लिए रवाना किया। प्रवासी लोग भी पैदल ही अपने घरों की ओर निकल लिए। प्रवासी रेललाइन तो कई सड़क से पैदल अपने घरों के लिए जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जिला प्रशासन झुग्गियों व अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासी परिवारों सहित जरूरतमंद परिवारों को राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवा रहा है, लेकिन प्रवासी पैदल ही अपने घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें