फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: घटिया स्ट्रक्चर से टूटा था घपले का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलिंग पुल गिरने की जांच शुरू होने के साथ ही कई खुलासे होना शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर टूटने से पुल गिरा है।
विज्ञापन


मूलिंग पुल गिरने की जांच शुरू होने के साथ ही कई खुलासे होना शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर टूटने से पुल गिरा है।

स्ट्रक्चर का लोहा मुड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस मामले में लोनिवि के मेकेनिकल विंग पर गाज गिर सकती है। टीम ने लोहे के सैंपल जांच को भेज दिए हैं। खुलासे के बाद विभाग के अफसरों और ठेकेदार के हाथ पैर फूलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


जांच टीम ने क्षतिग्र्रस्त ब्रिज का मुआयना कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है की हादसा सुपर स्ट्रक्चर टूटने से हुआ है। चंद्रा नदी पर बने इस पुल के निर्माण पर विभाग ने करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

पांच महीने बाद टूट गया पुल

उद्घाटन के 5 महीने बाद ही पुल टूट गया था। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा। जांच टीम के प्रभारी मंडी जोन के मुख्य अभियंता अरुण कोहली का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि ब्रिज के दोनों एवर्टमेंट सुरक्षित हैं।

जांच में ऐसा लग रहा है कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर मुड़ने से हादसा हुआ। जांच रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंप दी जाएगी।
जांच टीम ने लोहे के टुकड़ों के सैंपल भेजे जांच को

बताया था गिर सकता है पुल: शशि किरण
इधर, जिप सदस्य शशि किरण ने कहा कि उन्होंने जिप की बैठक में अधिकारियों को बताया था कि पुल का सुपर स्ट्रक्चर मुड़ा है, लेकिन उनकी बात को हल्के में लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें