फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: क्लर्क भर्ती के 3800 से ज्यादा आवेदन रिजेक्ट

Sat, 25 Apr 2015 11:03 AM IST
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने क्लर्क भर्ती के करीब 3800 आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। 3000 आवेदन ऐसे आए गए थे, जिनमें आवेदक आयु सीमा ही पूरी नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


हैरत है कि आवेदन पत्र पर आयु सीमा का निर्धारण होने के बावजूद इन आवेदकों ने आवेदन कर दिया। इसके अलावा करीब 800 आवेदन दूसरी कमियों के कारण रद्द कर दिए गए हैं।

चयन बोर्ड ने छंटनी के बाद 3868 आवेदकों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है। 26 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर क्लर्क भर्ती की परीक्षा होने जा रही है। इससे पहले ही बोर्ड ने भारी संख्या में आवेदन रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

इस साल 12 हजार से अधिक आवेदन रद्द

इस साल फरवरी से अब तक चयन बोर्ड डेढ़ दर्जन से अधिक कोड में विभिन्न विभागों के लिए भरे जाने वाले पदों की परीक्षाएं करवा चुका है। इन परीक्षाओं में भी चयन बोर्ड 12 हजार से अधिक आवेदन रद्द किए जा चुके हैं।

अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड  के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने बताया कि क्लर्क भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले तथा तय तिथि के बाद आने वाले आवेदनों को रद्द किया गया है। 26 अप्रैल को बोर्ड की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें