फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उग्र होगा मानसून, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मानसून फिर उग्र होने वाला है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में दो दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

23 और 24 जुलाई को मौसम मिला-जुला बना रहेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। शिमला में सुबह करीब 11 बजे जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट तक हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद शहर में धूप भी खिली। शुक्रवार को ऊना और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34, शिमला में 24.2, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 26.7, सोलन में 29, भुंतर में 33.1, सुंदरनगर में 33.3, कल्पा में 23.2, मंडी में 31.7, हमीरपुर में 33.6, कांगड़ा में 33 और मनाली में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें