मानसून सीजन में सात जिलों में सामान्य से तीन से 63 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसानहुआ है। प्रदेश में अभी तक कुल 1981.86 करोड़ रुपये का नुकसान और 284 लोगों की जान गई है।
हिमाचल में मानसून सीजन में सात जिलों में सामान्य से तीन से 63 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसानहुआ है। प्रदेश में अभी तक कुल 1981.86 करोड़ रुपये का नुकसान और 284 लोगों की जान गई है। प्राकृतिक आपदा से वर्ष 2021 में 1716 करोड़ का नुकसान, 476 लोगों की मौत हुई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश कुमार मोक्टा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से इस साल अभी तक हिमाचल को पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राज्य में पांच साल में प्राकृतिक आपदा से नुकसान वर्ष लोगों की मौत पशु मरे क्षतिग्रस्त मकान विभागों नुकसान कुल नुकसान (करोड़ में) (करोड़ में)
1 जून से 30 अगस्त तक जिलों में सामान्य से कितनी फीसदी कम बारिश जिला बारिश
लाहौल स्पीति -63
ऊना -27
सिरमौर -25
किन्नौर -23
चंबा -6
हमीरपुर -4
कांगड़ा -3
इन जिलों में सामन्य से ज्यादा बारिश जिला बारिश फीसदी में
शिमला 42
कुल्लू 39
बिलासपुर 15
मंडी 14
सोलन 11