फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भारी बारिश की चेतावनी जारी, अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल

Thu, 06 Jul 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में शुक्रवार से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। सात से 11 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। उधर, बुधवार को प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वीरवार को भी हिमाचल में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने स्पष्ट किया है कि मानसून सीजन के दौरान बारिश के दौर चलते हैं।

कभी-कभी बारिश कम होती है तो कभी कई दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहता है। इस मानसून सीजन के दौरान भी ऐसा ही हो रहा है। बारिश नहीं होने के चलते प्रदेश में उमस बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 25.7, सुंदरनगर में 34.9, भुंतर में 34.3, धर्मशाला में 29.8, ऊना में 37.2, नाहन में 30.2, सोलन में 29.4 और कांगड़ा में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.7, ऊना में 23.5, पालमपुर में 21.0, कांगड़ा में 23.0, बिलासपुर में 26.3, नाहन में 21.5 और हमीरपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें