फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: महिला जेई ने अपने विभाग के एक्सईएन पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

 महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में एक्सईएन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों शिमला में तैनात बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग के हार्टिकल्चर विंग में तैनात एक महिला जेई ने अपने ही विभाग के एक्सईएन के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में एक्सईएन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


दोनों शिमला में तैनात बताए जा रहे हैं। पुलिस को शिकायत में महिला जेई ने आरोप लगाया कि विभाग के एक्सईएन के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान रात में जब रोहडू उपमंडल के मांदली में वन विभाग के विश्राम गृह में ठहरे तो रात को खाने के बाद एक्सईएन ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

विरोध करने पर व्हाट्सएप पर संदेश भेजे और रात के समय में उसे कॉल करके तंग करता रहा। महिला ने अधिकारी के व्यवहार से तंग आकर चिड़गांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। डीएसपी चमन लाल ने कहा पुलिस ने गुरुवार को महिला जेई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें