मां की मौत का झूठा फैक्स और हवाई टिकट मंगवाकर इराकी ठेकेदारों से जान छुड़ाई। वे इसके बाद भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब खाना-पीना छोड़ दिया तब जाकर वतन वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। यह कहना है इराक से लौटे मुहम्मद अहमद मीर का। उन्होंने बताया कि वहां के हालात बेहद खतरनाक हैं।
वहीं, ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाइल पर तो हो रहा है, लेकिन उनके पास घर आने को पुख्ता दस्तावेज नहीं हैं। इराकी ठेकेदार दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए हैं।
मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ढाबण और डडौर क्षेत्र में पीड़ित परिवारों की जानकारी लेने पहुंचे। लक्ष्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपात बैठक कर प्रदेश के लगभग 200 युवाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करें।