फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजी खुशियां मनाओ, 'हमारे पीएम भी बोलते हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन में चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारे पीएम भी बोलते हैं।
विज्ञापन


दस साल तक तो पीएम कभी बोले नहीं लेकिन जब उनसे गुवाहाटी में मोदी लहर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई लहर दिखने से इंकार कर दिया। मोदी ने कहा कि शुक्र है कि पीएम कुछ तो बोले। वरना सबको यही लग रहा था कि पीएम शायद बोलते ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को मोदी लहर दिखाई नहीं देती। वैसे ही उन्हें 10 साल से न तो महंगाई दिखती है और न ही भ्रष्टाचार। उन्हें उस जवान की विधवा पत्नी का रोना भी दिखाई नहीं दिया जिसका आतंकी सिर काटकर ले गए थे।
विज्ञापन

गरीबों का खाना भी चट कर रहे राहुल

मोदी ने कहा कि राहुल गांधी दलितों की बस्ती में जाने का ड्रामा करते हैं। मीडिया को साथ ले जाकर खुद को गरीबों का मसीहा बताते हैं।

गरीबों के घर में जाकर उनका खाना चट कर जाते हैं। मोदी ने कहा कि ये सारा काम वो पब्लिसिटी पाने के लिए करते हैं।

यदि इतने ही हितेषी तो फिर इनके विकास के लिए योजनाएं क्यों नहीं बनाते। क्यों इस तरह के ड्रामे कर खुद को दलितों का मददगार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

आतंकी सिर काटते हैं, सरकार उन्हें चिकन परोस रही

मोदी ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर भी सवाल उठाए। मोदी ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते हैं।

मगर हमारी सरकार कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाय पाकिस्तान के पीएम को चिकन परोसती है। भला ऐसे में कैसे देश आगे बढ़ेगा। कैसे इन जवानों के परिवारों को न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अब एक ही नारा है। वह है मर जवान, मर किसान। तभी तो सेना के जवान सीमा पर और गांव में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें