फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Shapath Grahan: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हिमाचल से 300 पदाधिकारी

Sun, 09 Jun 2024 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल से 300 पदाधिकारी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
शपथग्रहण के दौरान नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल से 300 पदाधिकारी शामिल हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था। कैबिनेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल भाजपा के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल के लिए यह खुशी की बात है कि छोटे से राज्य हिमाचल को कैबिनेट में जगह मिली है। हालांकि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं लेकिन इस बार भी हिमाचल को तरजीह दी गई है। इससे हिमाचल के लोगों में खुशी की लहर है। बिहारी लाल ने बताया कि राष्ट्रपति के रात्रि भोज में भी हिमाचल भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा गया है। इससे पहले उनकी अध्यक्षता में राज्य में विधानसभा के चुनाव लड़े जा चुके हैं। उनकी ओर से बेहतर प्रदर्शन के चलते मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें