फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0 Ministers: मंत्री बनने पर अध्यक्ष पद से हटेंगे नड्डा, नए चेहरे को पार्टी की मिलेगी कमान, चर्चाएं तेज

Sun, 09 Jun 2024 01:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चल रही है कि जेपी नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी अध्यक्ष को लगातार दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा तेज है कि जगत प्रकाश नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। जेपी नड्डा 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। 2014 में जब अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला तो नड्डा को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। 2019 में अमित शाह गृहमंत्री बने तो नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में उन्हें फुलटाइम अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


जेपी नड्डा का कार्यकाल हो चुका है पूरा
वैसे, भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी अध्यक्ष को लगातार दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए जून 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। इसका मतलब है कि जून के अंत से पहले ही भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने अध्यक्ष पद पर लगातार दो कार्यकाल पूरे किए थे। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं।



 

विज्ञापन

कंगना रणौत की भी लग सकती है लॉटरी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाकर सभी को चौंकाया था। अब मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कंगना रणौत को शामिल कर भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी संदेश दे सकती है। चर्चा है कि पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा बन चुकी कंगना भी मंत्रीपद की दौड़ में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रखने के लिए कंगना को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा देकर कोई छोटा मंत्रालय दिया जा सकता है, जहां रहकर वो सरकार के कामकाज को सीख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें