फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बुद्ध के मॉडर्न आर्ट चित्र और वाटर कलर पेंटिंग बनी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में मेगा आर्ट सेल प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

8 राज्यों के 15 कलाकारों के चित्र किए हैं प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शनिवार को राडार्ट फाउंडेशन इंदौर की ओर से मेगा आर्ट सेल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 8 राज्यों के 15 कलाकारों द्वारा बनाए चित्र प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन


बुद्ध के माडर्न आर्ट के चित्र और वाटर कलर पेंटिंग लोगों के आकर्षण का बनी हुई है। इसके अलावा इसमें लैंडस्केप, मॉडर्न आर्ट, वाटर कलर, कृष्ण म्यूजिक और समय पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य 1,000 रुपये से शुरू होकर 1,70,000 रुपये तक निर्धारित किया है। राडार्ट फाउंडेशन इंदौर के निदेशक मयंक व्यास ने बताया कि प्रदर्शनी में वाटर, ऑइल, एक्रेलिक और मिश्रित रंगों के माध्यम से बनाई गईं 240 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनकी खरीद पर लोगों को 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके माध्यम से वह देशभर के कलाकारों का हुनर एक जगह प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनी में तेलंगाना से रामकृष्ण पेरी, बंगलूरू से हेमाक्षी शाह, उज्जैन से सविता आचार्य, हावड़ा पश्चिम बंगाल से सैबल मन्ना, चिरंजीत जना, अरुण मित्या, सोमा भौमिक, सोनाली स्मिथ, यमुनानगर हरियाणा से सोनू कुमार, जम्मू से अमित शर्मा, इंदौर एमपी से गीतिका, वडोदरा से अमृत मानव, जयेश दर्जी, कलेंदु पी मेहता और अहमदाबाद के प्रुथा शाह के बनाए चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें