फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदर्शनी में आधुनिक अमूर्त शैली के चित्र बने पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में ऑकलैंड हाउस स्कूल की द जैकब्स कलेक्शन कला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

विद्यार्थियों की तैयार कीं 100 उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में बुधवार को ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स और बॉयज की ओर से द जैकब्स कलेक्शन कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक अमूर्त शैली के चित्र दर्शकों की पहली पसंद बने
हुए हैं।

तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के संस्थापक प्राचार्य माइकल ए जॉन ने किया। इसमें दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने तैयार की गई करीब 100 उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। कला प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रतीक, प्रकृति–दृश्य, फ्यूजन आर्ट और सूक्ष्म रेखाचित्रों का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत किया है। इसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं (बॉयज) और कक्षा नौवीं से बारहवीं (गर्ल्स) के विद्यार्थियों ने ऐक्रेलिक, ऑयल, मिक्स्ड मीडिया, चारकोल और पेन वर्क जैसे विविध माध्यमों में अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है। इनका मूल्य 500 से 10 हजार रुपये तक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि कला प्रदर्शनी द जैकब्स कलेक्शन का नाम बेल्वेडेयर से जुड़े जैकब की स्मृति में रखा है जो एक प्रख्यात कला संग्राहक और कला सजावट व्यापारी थे। कला के प्रति उनके सम्मान और संरक्षण ने इस प्रदर्शनी को एक ऐतिहासिक जुड़ाव प्रदान किया है जो शिमला की सांस्कृतिक धरोहर को भी रेखांकित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें