फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोअर बाजार में मॉकडि्रल, तहबाजारियों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मिनट के भीतर सीटीओ से नाज चौक पहुंची दमकल की गाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोअर बाजार में रविवार को नगर निगम और दमकल विभाग की टीम ने अचानक मॉकडि्रल की। इस दौरान सड़क पर सामान सजाए बैठे कई तहबाजारियों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। दमकल की गाड़ी को सीटीओ से नाज चौक पहुंचने में करीब 8 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:00 बजे नगर निगम और दमकल की टीम ने सीटीओ चौक से लोअर बाजार के लिए बड़ी गाड़ी के साथ मॉकडि्रल की। इस दौरान कई तहबाजारी सड़क पर सामान सजाए बैठे थे। निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की अगुवाई वाली नगर निगम टीम ने अवैध तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। वहीं, दुकानदारों को सामान पीछे करने के लिए कहा। शाम करीब 4:30 बजे नगर निगम की टीम फिर लोअर बाजार पहुंची और सड़क से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। नगर निगम के अनुसार हाईकोर्ट ने लोअर बाजार में नियमित मॉकडि्रल के आदेश दिए हैं। इसके तहत बाजारों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। रविवार को बाहरी राज्यों के कई तहबाजारी भी सामान बेचने शिमला पहुंचते हैं। इन पर भी कार्रवाई की जा रही है। जब्त किया गया सामान जुर्माना चुकाने के बाद ही वापस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें