एक वर्ष की अवधि के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को मार्च 2026 तक देश का हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सोलन जिले के नालागढ़ में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक मेगावाट का हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य हरित ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने के लिए तैयार है। उन्होंने संबंधित कंपनी को एक वर्ष की अवधि के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस तथा कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशक विवेक वर्मा ने एमओसी पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक संजय अवस्थी, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।