फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बेटी के नाम से मोबाइल ठगी की रची साजिश, ऐसे पकड़ा गया शातिर

Sat, 01 Dec 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम पर उनकी बेटी के लिए फर्जी तरीके से कांगड़ा में एक मोबाइल शॉप से मोबाइल लेने आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंडी का रहने वाला आरोपी युवक अनिल भाजपा के एक बड़े नेता का करीबी भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने कांगड़ा बस अड्डे के नजदीक ग्रोवर मोबाइल शॉप के मालिक अमित ग्रोवर को फोन कर खुद को सीएम का पीए बताया। बताया कि टांडा में पढ़ रही सीएम की बेटी को आईफोन की जरूरत है।

फोन करने वाले ने खुद को सीएम जयराम ठाकुर का पीए जंवाल बताया। फोन पर उसने कहा कि सीएम साहब अपनी बेटी के लिए आईफोन लेना चाहते हैं। उसने अमित से फोन का रेट पूछा। अमित ने फोन करने वाले युवक को फोन का करीब 99 हजार रुपये रेट बताया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया शातिर

इस पर उसने डिस्काउंट देने की भी बात कही। अमित को आरोपी से बातचीत में इसलिए भरोसा हो गया, क्योंकि सीएम उनकी दुकान से दो साल पहले मोबाइल फोन ले चुके हैं। हालांकि, अमित ने कहा कि वह ही टांडा में सीएम की बेटी को फोन भेज देंगे।

इतने में अमित को कहा गया कि कुछ और सामान भी सीएम की बेटी को पहुंचाना है। ऐसे में मंडी से सुबह गाड़ी में लड़का आएगा और फोन उनसे ले जाएगा। बाद में अमित ने कंफर्मेशन के लिए अपने किसी नजदीकी को फोन कर पूछा।

नजदीकी मित्र ने उसे यही सलाह दी कि जांच पड़ताल के बाद ही फोन देना। बातचीत में अमित को शक हुआ और उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को हिरासत में लिया है। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें